फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Intestinal infection patients are increasing due to increase in heat

Hathras News: गर्मी बढ़ने से बढ़ रहे आंतों में संक्रमण के मरीज

Fri, 30 Jun 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 30 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Intestinal infection patients are increasing due to increase in heat
गर्मी बढ़ने से आंतों में संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। रोजाना करीब 100 मरीज पेट में दर्द, उल्टी-दस्त जैसे लक्षणों से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को उपचार को साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। गर्मी का मौसम अपने साथ कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं साथ लेकर आता है। आंतों का संक्रमण भी इनमें से एक है।
विज्ञापन




आंतें मनुष्य के पाचन तंत्र का प्रमुख हिस्सा हैं। आंतें मनुष्य द्वारा खाए गए भोजन में से आवश्यक पोषक तत्व निकालकर विषैले पदार्थ को शरीर से बाहर निकाल देती हैं। आंतों के ठीक प्रकार से काम न करने पर खाना पचाने में परेशानी होती है। कई मामलों में यह समस्या बढ़ जाती है, जिससे मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन





आंतों में संक्रमण के लक्षण--
उल्टी, दस्त, पेट में दर्द, ऐंठन आदि आंतों में संक्रमण के प्रमुख लक्षण हैं।




कारण
दूषित खान पान, दूषित पेयजल और सफाई का ध्यान न रखना आदि आंतों में संक्रमण के प्रमुख लक्षण हैं। इसके अतिरिक्त गर्मी के दिनों में दूषित खाना खाने से पेट में वैक्टोरियल इन्फेक्शन हो जाता है। इससे आंतों का संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बचाव के उपाय
सफाई का विशेष ध्यान रखें। स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करें। बाहर का खाना न खाएं। परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक का परामर्श लें।




उल्टी से परेशान हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हूं। छुट्टी होने पर घर चला जाऊंगा।
-राजेंद्र, मरीज




पेट में दर्द से से परेशान हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हूं। अभी फायदा नहीं हुआ है।
-कन्हैलाल, मरीज




गर्मी में गलत खान-पान के कारण आंतों में संक्रमण की परेशानी बढ़ जाती है। गर्मी में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से परामर्श लें।
-डाॅ. वरुण चौधरी, फिजीशियन बागला जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed