फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions to demolish the house built on factory land

Hathras News: फैक्टरी की जमीन पर बनाया मकान, एसडीएम ने दिए हटाने के निर्देश

Wed, 03 Apr 2024 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Wed, 03 Apr 2024 01:51 AM IST
सार

राजीव कुमार पुत्र बनारसी दास निवासी धर्मकुंज पुराना मिल कंपाउंड ने औद्योगिक आस्थान में फैक्टरी के लिए आवंटित भूखंड को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में उद्योगों से संबंधित निर्माण ही अनुमन्य हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इन भूखंडों पर आवास बना लिए हैं। शिकायत पर 30 जनवरी 2024 को संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
Instructions to demolish the house built on factory land

विस्तार

औद्योगिक आस्थान में फैक्टरी के लिए आवंटित भूखंड पर मकान को उप जिलाधिकारी ने हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आवासीय अवैध निर्माण को आवंटित लाभार्थी द्वारा न हटाने की स्थिति में बलपूर्वक हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


राजीव कुमार पुत्र बनारसी दास निवासी धर्मकुंज पुराना मिल कंपाउंड ने औद्योगिक आस्थान में फैक्टरी के लिए आवंटित भूखंड को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में उद्योगों से संबंधित निर्माण ही अनुमन्य हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इन भूखंडों पर आवास बना लिए हैं। शिकायत पर 30 जनवरी 2024 को संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


जवाब न मिलने की स्थिति नियत प्राधिकारी विनयमित क्षेत्र लवगीत कौर ने निर्माणकर्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से अवैध निर्माण करने वाले अरुण अग्रवाल, अभय अग्रवाल, अमित कुमार गर्ग व अनुज कुमार गर्ग पुत्रगण रामशरण दास गर्ग को निर्माण हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि महायोजना 2021 में यह स्थल औद्योगिक भू-उपयोग का है। इसका आवासीय प्रयोजन में प्रयोग नहीं हो सकता है। आवासीय अवैध निर्माण को तत्काल हटा दें, अन्यथा बलपूर्वक निर्माण को ध्वस्त करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed