{"_id":"6872bf3dbfd5e525b601ff81","slug":"instructions-for-preparing-certificate-for-scholarship-scheme-hathras-news-c-56-1-hts1002-134454-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्रवृत्ति योजना के लिए प्रमाणपत्र तैयार कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्रवृत्ति योजना के लिए प्रमाणपत्र तैयार कराने के निर्देश
Sun, 13 Jul 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में आवेदन करने के लिए कक्षा आठ के विद्यार्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
महानिदेशक मनोविज्ञान शाला ऊषा चंद्रा ने जारी निर्देशों में कहा है कि वर्ष 2006 से भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्थानीय निकाय के विद्यालयों में कक्षा आठ में अध्ययनरत आर्थिक रूप से दुर्बल प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है।
इसमें चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 1000 रुपये प्रतिमाह और 12000 रुपये सालाना छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बीएसए को जिले के खंड शिक्षाधिकारियों व बीआरसी समन्वयकों की बैठक बुलाने और उन्हें यह निर्देशित करने के निर्देश दिए हैं कि वह अपने विकास खंड के प्रधानाध्यापकों को आदेश दें कि वह अपने विद्यालय के कक्षा आठ के विद्यार्थियों के आवश्यकतानुसार जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के आय प्रमाणपत्र बनवाना सुनिश्चित करें।