फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inspector accused of manipulating the ax fell on

छेड़छाड़ के आरोपी इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

Mon, 21 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 21 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inspector accused of manipulating the ax fell on
पु‌ल‌िस
महिला सिपाही को अपने आवास पर बुलाकर छेड़छाड़ करने के आरोपी इंस्पेक्टर पर सोमवार को गाज गिर गई। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। हाथरस जंक्शन के इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह को सादाबाद का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन


तेजवीर सिंह की जगह पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को तैनाती दी है। आरोपी इंस्पेक्टर हाल ही में अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर हाथरस आए हैं। उनके विरुद्ध विभागीय जांच जारी रहेगी। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें विरुद्ध और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले के एक थाने में तैनात 2016 बैच की 26 वर्षीय महिला सिपाही को सात नवंबर की रात को उसी थाने के इंस्पेक्टर ने जरूरी काम बताकर थाने में अपने आवास पर बुलाया। सिपाही का आरोप है कि 52 वर्षीय इंस्पेक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर वह बल प्रयोग कर इंस्पेक्टर के आवास से भागती नहीं तो उसके साथ कुछ गलत भी हो सकता था। सिपाही ने इस बारे में पूर्व एसपी केशव चौधरी से मिलकर लिखित शिकायत की थी। सिपाही ने इंस्पेक्टर और उनके परिजनों पर उसे और उसके परिजनों को धमकाए जाने का भी आरोप भी लगाया था।

मामले की जांच पुलिस की यौन उत्पीड़न को लेकर बनी कमेटी से नहीं कराकर सीओ सासनी को सौंपी गई, जिस पर सामाजिक संगठनों ने आपत्ति भी जताई थी। 
यूनीवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने इस संबंध में महिला आयोग, डीजीपी, आईजी और डीआईजी से भी शिकायत की थी।

उन्होंने एसपी से पीड़िता को पांच लाख का मुआवजा दिलाने और आरोपी इंस्पेक्टर के विरुद्ध विधि के अनुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। 
पुलिस के आला अधिकारियों  तक मामले की गूंज पहुंचने के बाद से ही इंस्पेक्टर पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। 

आरोपी इंस्पेक्टर को महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर ही  हटाया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी।
- दिलीप कुमार, एसपी हाथरस

वहीं सहपऊ कोतवाली पुलिस ने दलित किशोरी के साथ हुए  गैंगरेप के मुख्य आरोपी को जेल भेज  दिया। बतादें कि क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात को दो युवकों ने एक किशोरी को अगवाकर रातभर बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। वहीं, उसे खोजने गए उसके भाई के साथ भी मारपीट की।

किशोरी के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस  ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों   की तलाश की एवं गैंगरेप के मुख्य आरोपी को धर दबोचा। दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। इसी बीच किशोरी शनिवार रात को अचानक गायब हो गई। किशोरी के गायब होने से कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया।


बाद में किशोरी को पुलिस  ने सादाबाद में घूमते हुए पकड़  लिया। पुलिस ने किशोरी का  मेडिकल परीक्षण करा लिया है और उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed