{"_id":"676ec8a7f82ee109a30c50f8","slug":"innocent-child-died-of-pneumonia-old-woman-died-of-illness-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निमोनिया से मासूम की गई जान, बीमारी से वृद्धा की मौत, दोनों परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निमोनिया से मासूम की गई जान, बीमारी से वृद्धा की मौत, दोनों परिवार में छाया मातम
Fri, 27 Dec 2024 09:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:03 PM IST
सार
तीन माह की बच्ची अनवी निमोनिया से पीड़ित थी। हालत अधिक बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शकुंतला देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने लगी। अस्पताल चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
निमोनिया से एक मासूम व ह्रदय की बीमारी से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के खेड़ा बरामई निवासी तीन माह की बच्ची अनवी निमोनिया से पीड़ित थी। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। 27 दिसंबर को हालत अधिक बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, शकुंतला देवी (82) निवासी देवीराम निवासी अहियापुर थाना सदर कोतवाली की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें घबराहट होने लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश का कहना है सर्दीजनित बीमारियों से पीडि़तों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ गई है। छोटे बच्चे निमोनिया की जद में आ रहे हैं। बुजुर्गों में ह्रदय संबंधी बीमारी बढ़ गई हैं।