फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Indications of oil found within 20 km radius of Sikandrarao

तेल की खोज: सिकंदराराऊ के 20 किमी दायरे में मिले संकेत, 100 फुट नीचे मिलने की उम्मीद

Wed, 26 Feb 2025 03:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 03:30 AM IST
सार

कई जगह पर धरती के गर्भ में 100 फुट की गहराई पर विस्फोट किए जा रहे हैं। इन विस्फोटों से पैदा हुई तरंगों के अध्ययन से यह पता चलेगा कि क्षेत्र में कितना तेल है। साथ ही जमीन में सेंसर भी लगाए जा रहे हैं। गांव कचौरा में 10 दिन तक लगातार विस्फोट किए गए।

विज्ञापन
Indications of oil found within 20 km radius of Sikandrarao
तेल की खोज के लिए लगाए गए सेंसर को देखते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में तहसील सिकंदराराऊ के 20 किलोमीटर के दायरे में धरती के गर्भ में पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के संकेत सैटेलाइट और जीपीएस से मिले हैं। इसके बाद यहां तेल की खोज शुरू हो गई है। निजी कंपनी अल्फाजियो के 300 से ज्यादा कर्मचारी क्षेत्र में तेल की खोज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान कई जगह पर धरती के गर्भ में 100 फुट की गहराई पर विस्फोट किए जा रहे हैं। इन विस्फोटों से पैदा हुई तरंगों के अध्ययन से यह पता चलेगा कि क्षेत्र में कितना तेल है। साथ ही जमीन में सेंसर भी लगाए जा रहे हैं। गांव कचौरा में 10 दिन तक लगातार विस्फोट किए गए। एक अन्य गांव नगला नौकस में एक खेत में 95 फुट पर बोरिंग कर विस्फोट किया गया तो आसपास की धरती भी हिल गई और ग्रामीण आशंकित हो गए। तेल की खोज में जुटे कर्मचारियों का कहना है कि यह कार्य लगातार चलेगा। 
विज्ञापन

तेल की तलाश के लिए खेत में लगा सेंसर उपकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्फाजियो के सुपरवाइजर मनीष कुमार ने बताया कि क्षेत्र के 20 किलोमीटर दायरे में सैटेलाइट तथा जीपीएस के माध्यम से तेल का होना पाया गया है। सेंसर उपकरण के माध्यम से आई रीडिंग से निष्कर्ष कर वहां पर 95 से लेकर 100 फुट गहराई पर बोरिंग किया जा रहा है। रतिभानपुर-कचौरा मार्ग स्थित एक ईंट-भट्ठे पर भी सेंसर उपकरण लगाया गया हैं। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान का कहना है कि उनका भट्ठा भी इस परिधि में आता है। अगर यहां तेल की मौजूदगी का पता चलता है तो निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास होगा।
                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed