{"_id":"e9a91024d476045fc1f4d43012a7ec2d","slug":"indian-player-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन नेपाल पर भारी रहे भारतीय खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन नेपाल पर भारी रहे भारतीय खिलाड़ी
hathras
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। वर्ल्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ के बैनर तले जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में समुराई लीग ऑफ चैंपियंस-इंडो नेपाल सोतोरियो कप अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का दूसरे दिन भी देर शाम तक आयोजन चला।
दूसरे दिन भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल के खिलाड़ियों ने संगीत के बीच अपनी प्रतिभा दिखाई। रविवार की देर शाम तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच रोमांच बना हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजक व संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई ने कहा कि प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, लखनऊ, बनारस, कानपुर, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बदायूं, जनपदों के अलावा हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और नेपाल के सैकड़ाें खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में अपना दबदबा दिखाया। रेफरी पैनल में सिंहान विजय कुमार, अंकित गुप्ता, सुनील कुमार, नितिन सोलंकी ने विजेताओं का निर्णय लिया। प्रतियोगिता की सफलता में एमएस सामुराई के अलावा नितिन सोलंकी, शरद जोशी, श्याम लाल यादव, हर्षवर्धन उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।