फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   independence day celebration

शान से फहराया गया तिरंगा, कार्यक्रमों की रही धूम

Sat, 17 Aug 2019 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
independence day celebration
नगर नालिका कार्यालय में ध्वजारोहण करते पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश जुनून के साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों व सरकारी कार्यालयों में मनाया गया। ध्वजारोहण कर पुरस्कार और मिठाइयां बांटी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला सत्र न्यायालय स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण चंद्र श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सारस्वत, सचिव अरविंद वशिष्ठ, अधिवक्ता जालिम सिंह, सीपी शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, यतीश कुमार शर्मा, राधेलाल पचौरी, शशांक सारस्वत, संजय दीक्षित, देवेश दीक्षित आदि थे। पालिका प्रांगण में पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम में कई सभासद व पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारीगण भी उपस्थिति थे। पालिका अध्यक्ष द्वारा अनमोल गार्डन, अनमोल वाटिका में पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में भी भाग लिया। पूर्व सैनिकों ने पालिका अध्यक्ष का सम्मान किया। अध्यक्ष द्वारा वहां पर घोषणा की गयी कि पूर्व सैनिक जिनके मकान नगरीय क्षेत्र में हैं, उनको गृहकर से छूट दी जाएगी। इस घोषणा के होते ही पूर्व सैनिकों ने पालिका परिषद के इस फैसले की भूरी भूरी प्रसंशा की। इस मौके पर पालिका ईओ डा. विवेकानंद, डंबर सिंह, नंदकिशोर, राजेश कुमार जैन, कार्यालय अधीक्षक विजयप्रकाश स्वर्णकार, येशूराज शर्मा, सभासद विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा, श्री संजय सक्सेना, सुरेश चौधरी आदि थे। हाथरस ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

ब्लॉक पर बने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर एक निशान और एक संविधान लागू कर ऐतिहासिक काम किया है। इस मौके पर एडीओ प्रमोद शर्मा, एडीओ पी पी तुसाद, लेखाधिकारी गोस्वामी, मनीष रावत, संत सिंह, अनीश सेक्रेटरी, रूहल सिंह, एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम एवं ब्लॉक के सभी कर्मचारीगण मौजूद थे। दालमिल कंपाउंड परिसर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति पर उपाध्यक्ष पंकज प्रेमाकर ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर संचालक उमाशंकर उपाध्याय, सतीश चंद्र शर्मा, राना प्रताप सिसौदिया, सचिन, मुकेश सिंह, कांती प्रसाद भारद्वाज, विजय नरायन पांडे, राहुल गौतम, रवि शर्मा आदि थे। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस यूनिक द्वारा सेंटर प्वाइंट चौराहा, नयागंज हाथरस पर ध्वजारोहण कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पुनीत पोद्दार, राकेश वार्ष्णेय,अनिल वार्ष्णेय, रामचरण नरूला, संजय वार्ष्णेय, मुरारीलाल अग्रवाल, मनोज कुमार स्वामी, गिरधर वार्ष्णेय, अभिमन्यु भारद्वाज, डॉ. योगेश कुमार शर्मा आदि थे। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस गोल्ड द्वारा सेवा भारती के रमनपुर बाल संस्कार केंद्र पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता, विजय कृष्ण गर्ग, विनोद मित्तल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, राकेश बंसल, विनय खंडेलवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सतीश गोयल, रिषी बंसल, सुंदर लाल मित्तल, अरविंद रस्तोगी, अशोक जीके, सुभाष गर्ग, सुधीर बंसल, सुभाष खेमका, यशपाल मेहरा, श्रीकृष्ण खेतान, प्रमोद सलूजा, ललित अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कार्यालय पर जिला सह प्रमुख जय शर्मा के नेतृत्व में ध्वजा रोहण तथा मिष्ठान वितरण किया गया। सौरभ शर्मा, अविनाश शर्मा, विकास शर्मा, गोपाल अग्निहोत्री, ऋषि शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ओढपुरा बिजली कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने ध्वजा रोहण किया। एक्सईएन खानचंद्र, एक्सईएन सुभाष चंद्र के अलवा अन्य अधिकारी मौजूद थे। रोडवेज बसस्टैंड पर एआरएम शशी रानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, सुमित अवस्थी, मंजू, ह्देश गौतम, उमेश गौतम, तीर्थराज शर्मा, नरेंद्र अग्निहोत्री, बह्मदेव आदि थे। सीएमओ कार्यालय सीएमओ बृजेश राठौर ने ध्वजारोहण किया। बीएसए आफिस में बीएसएस हरीशचंद्र ने ध्वजारोहण किया।
वन विभाग में डीएफओ ने ध्वजारोहण किया। आयकर कार्यालय मथुरा रोड पर आयकर अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। कपिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद्र, रूपकिशोर, सुनहरी लाल आदि थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मैफेयर होटल से प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कार्यालय पर प्रभात फेरी खत्म हुई। भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र आर्य, नगराध्यक्ष मोहन पंडित, अशोक गोला, अशोक अग्रवाल, डॉ. हरी सिंह, सुनीत आर्य, बबलू हंसमुख, मनोज आर्य, दिनेश शर्मा, सत्यप्रकाश कुशवाहा, दिलीप चौधरी, पवन वर्मा, सुनील वर्मा, पीके कुशवाहा, मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विशाल गुप्ता आदि थे।
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्निहोत्री के संयोजन में प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यालय पर खत्म हुई। काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेसियों का तिरंगा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। नारायन प्रसाद पिप्पल, सत्यप्रकाश रंगीला, जेपी पांडे, हरीशंकर वर्मा, गिरिराज सिंह गहलोत, अविनाश पचौरी, बीना गुप्ता, राकेश बाबू गांधी, श्यामला देवी, पन्ना लाल, विनोद कर्दम, ललितेश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, संजय कप्तान, कन्हैया लाल पुलंद, डॉ. रमन गुप्ता, मानसी वार्ष्णेय, चंद्रभान गोस्वामी आदि थे। इंदिरा गांधी मंदिर किला खाई में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने ध्वजारोहण किया। लल्लू भजना की मंडली द्वारा रसिया किए गए। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जीवन लाल शर्मा, जयप्रकाश तिवारी, संदीप तिवारी, सोहन लाल, राजेंद्र प्रसाद, आदेश अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, रमेश, हेमेंद्र शर्मा, चंद्रकांत जैन, रमेश, संजीव भारद्वाज, विनोद अग्निहोत्री, संजीव वार्ष्णेय, प्रवीन वार्ष्णेय, सुभाष चंद्र वार्ष्णेय आदि थे।

कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण करते डीएम।

कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण करते डीएम। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed