फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Incumbent gesture Are on occupation

सत्ताधारियों के इशारे पर हो रहे कब्जे

Mon, 24 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Mon, 24 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Incumbent gesture Are on occupation
कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते महान दल के लोग। - फोटो : अमर उजाला
महान दल ने अन्याय, अराजकता, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने के बाद महान दल प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा, सचिव शैलेंद्र कुमार मौर्य और मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


बृजमोहन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले तरह-तरह के नाटक कर रही है। राम के नाम को बेचा, गाय के सम्मान को बेचा, काला धन लाने का सपना दिखाया, अच्छे दिन को बेचा और तो और उप्र चुनाव में सेना के शौर्य को बेचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शैलेंद्र ने कहा कि सपा सरकार में अराजकता का माहौल है। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मैनपुरी के एक गांव में शाक्य समाज के बेटी के साथ बलात्कार किया गया। सत्ता के दबाव में कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा परिजनों को धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौलतराम कुशवाहा ने कहा कि बैंक अधिकारियों से साठगांठ कर सीयल स्थित अशोका टाकीज को हड़पने की कोशिश हो रही है। हसायन में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। ऐंहन में कुशवाहा समाज के लोगों पर हमला कर 21 लोगों को घायल कर दिया।


पुलिस दबंगों से समझौता कराने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर मोरमुकुट गुप्ता, रामेश्वर सिंह चौहान, मानपाल दिवाकर, सुनील कुशवाहा, पीपी सिंह कुशवाहा, बाबू लाल कुशवाहा, दिनेश राजावत, रोशन लाल कुशवाहा, विजेंद्र कुशवाहा, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed