फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   increase faith between police and public say SP

लोगों का वर्दी के प्रति बढ़ाएं विश्वास : एसपी

Tue, 05 Jan 2021 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
increase faith between police and public say SP
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें प्रशिक्षुओं को पुलिस की ट्रेनिंग व इतिहास की विस्तार से जानकारी दी गई। एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस की बढ़ती चुनौतियों से निपटने और आमजन में वर्दी के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान व्यवहारिक रूप से आने वाली कठिनाइयों, आत्मरक्षा के उपाय, पुलिस में आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने कहा कि अब वह उत्तर प्रदेश पुलिस का अंग हैं, इसलिए अपने आचरण को हमेशा उत्कृष्ट रखें। उनके आचरण से पूरे प्रदेश की पुलिस की छवि बनती या बिगड़ती है।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान आरटीसी प्रभारी ने बताया कि जनपद में तीन नवंबर 2020 से 100 पुलिस कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद सभी को जिलों में फील्ड ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को बेसिक ट्रेनिंग आउटडोर/इनडोर क्लासेज, ड्रिल आदि के माध्यम से दी जा रही है। एसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस कर्मियों से उनके रहने के लिए बैरकों और मेस प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता परक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखने को कहा गया। सम्मेलन में क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी, आईटीआई/पीटीआई व समस्त प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed