फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Income tax team reached the factories of two color traders of Hathras

Hathras News: हाथरस के दो रंग कारोबारियों की फैक्ट्रियों पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, चल रही पूछताछ

Wed, 17 May 2023 01:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 17 May 2023 01:11 PM IST
सार

हाथरस के जाने-माने दो रंग कारोबारियों की हसायन कोतवाली क्षेत्र के कांच स्थिति सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रंग फैक्ट्रियों पर सुबह सात बजे इनकम टैक्स की टीम पहुंची। टीम ने फैक्ट्रियों के अंदर-बाहर आवाजाही को रोक दिया।

विज्ञापन
Income tax team reached the factories of two color traders of Hathras
रंग फैक्ट्री पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के दो ब्रान्डेड रंग कारोबारियों  की फैक्ट्रियों पर इनकम टैक्स की टीमें पहुंची। इंकम टैक्स की टीमें पहुंचने से आस-पास की फैक्ट्रियों में भी हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स का यह रूटीन सर्वे है या छापेमारी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रदेश में 126 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


रंग फैक्ट्री

हाथरस के जाने-माने दो रंग कारोबारियों की हसायन कोतवाली क्षेत्र के कांच स्थिति सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रंग फैक्ट्रियों पर सुबह सात बजे इनकम टैक्स की टीम पहुंची। टीम ने फैक्ट्रियों के अंदर-बाहर आवाजाही को रोक दिया। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीम फैक्ट्रियों में कागजात खंगाल रही है और पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


इन दोनों रंग कारोबारियों की हसायन के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र और हाथरस में रंग की फैक्ट्रियां हैं। इनकम टैक्स की टीम कारोबारियों की फैक्ट्रियों और आवास पर पहुंची हैं। इनकम टैक्स की टीम कई वाहनों में हैं। इनकम टैक्स का यह रूटीन सर्वे है या छापेमारी है, इस बारे में टीम ने कुछ नहीं बताया।  दोनों रंग कारोबारियों के यहां इनकम टैक्स टीम पहुंचने से सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित अन्य फैक्ट्री संस्थानों में हडकंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed