{"_id":"5daca5298ebc3e01431c216f","slug":"income-tax-department-s-eye-on-those-who-deposit-electricity-bill-of-ten-lakh-rupees-annually-hathras-news-ali216784187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख रुपये सालाना बिजली बिल जमा करने वालों पर आयकर विभाग की नजर 18-01-07","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस लाख रुपये सालाना बिजली बिल जमा करने वालों पर आयकर विभाग की नजर 18-01-07
विज्ञापन
बिजली बिल जमा करने वालों पर आयकर विभाग की नजर
बिजली महकमा खंगाल रहा बड़े उपभोक्ताओं का डाटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक साल में दस लाख रुपये का बिजली जमा करने वालों पर आयकर विभाग की नजर है। इन उपभोक्ताओं का आयकर विभाग ने बिजली महकमे से रिकॉर्ड मांगा है। बिजली अधिकारी इन उपभोक्ताओं का डाटा खंगाल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि 64 बिजलीघरो के जरिये डेढ़ लाख लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इसमें काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जो विभाग को हर साल लाखों रुपये का बिजली बिल जमा करते हैं। आयकर विभाग को यह अंदेशा है कि ये उपभोक्ता टैक्स की चोरी तो नहीं कर रहे हैं।
इस बात को ध्यान में रखते हुए इनकम टैक्स ने बिजली महकमे से दस लाख रुपये वाले सालाना बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं का डाटा मांगा है। ताकि उन पर इनकम टैक्स विभाग नजर रख सके। इस मामले में अधिशासी अभियंता खानचंद्र का कहना है कि साल में दस लाख रुपये बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं आयकर विभाग ने डाटा मांगा है। ऐसे उपभोक्ताओं का रिकार्ड दिखवाया जा रहा है।