{"_id":"5d5c3a1f8ebc3e6c7012f7c9","slug":"in-the-video-sent-to-my-brother-the-married-woman-said-save-me-sagar-hathras-news-ali211393030","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को भेजे वीडियो में विवाहिता ने कहा मुझे बचाले सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को भेजे वीडियो में विवाहिता ने कहा मुझे बचाले सागर
विज्ञापन

विवाहिता ने अपनी मौत से पहले भाई को भेजा था एक वीडियो
वायरल हुए वीडियो पर उठ रहे सवाल, आखिर भाई ने वीडियो आने के बाद क्यों नहीं दी पुलिस को सूचना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू में हुई विवाहिता की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। महिला द्वारा मरने से पहले बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर एक बात हजम नहीं हो रही है कि आखिर भाई ने बहन द्वारा भेजे गए वीडियो को लेकर तुरंत की पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी, अगर ऐसा हो जाता तो शायदर आज मोनिका जिंदा होती।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन के मेंडू में मोनिका पत्नी राहुल गुप्ता का शव सोमवार को फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिसे लेकर मृतका के पिता सर्वेश कुमार वार्ष्णेय निवासी हाथरस जंक्शन ने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति राहुल गुप्ता सहित मृतका के सास-ससुर, ननद-ननदोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि मोनिका ने अपनी मौत से पहले इस वीडियो को बनाया था और उसे अपने भाई सागर के पास भेजा था, लेकिन सागर ने उस वीडियो को लेकर पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं दी।
मोनिका वीडियो में साफ कह रही है कि मुझे बचाले सागर, मैं मरना नहीं चाहती। अगर मैं मर गई तो मेरे बच्चे भटकते रह जाएंगे, ये मुझे रोज मारने की धमकी दे रहे हैं, मैं मरना नहीं चाहती हूं, मुझे बचा ले सागर। इसके बाद भी भाई ने इस संबंध में पुलिस सूचना नहीं दी। अगर समय रहते वह इस संबंध में पुलिस को बता देता तो शायद मोनिका की जान बच जाती।
विज्ञापन
इस वीडियो को विवेचना में एवीडेंस के तौर पर शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच कराई जाएगी। इस मामले में पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।