फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In the name of getting a job, money was stolen

Hathras News: नौकरी लगाने के नाम पर ऐंठे रुपये, मांगने पर अश्लील वीडियो किया वायरल

Mon, 07 Aug 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Aug 2023 01:04 AM IST
सार

डेढ़ वर्ष पहले सासनी की रहने वाली एक महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी के रूप में उसकी नियुक्ति कराने के लिए पेशकश की थी। एक अन्य युवक ने उससे मिलकर कहा कि वह उक्त महिला को जानता और उससे उसकी डील करा देगा। इसके बाद महिला के कहने पर उसने बैंक खाते में रुपये डाल दिए।

विज्ञापन
In the name of getting a job, money was stolen
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सादाबाद सीमा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने और उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। मामले में अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले सासनी की रहने वाली एक महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी के रूप में उसकी नियुक्ति कराने के लिए पेशकश की थी। एक अन्य युवक ने उससे मिलकर कहा कि वह उक्त महिला को जानता और उससे उसकी डील करा देगा। इसके बाद महिला के कहने पर उसने बैंक खाते में रुपये डाल दिए। एक महीने बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये व कागजात वापस मांगे। इस पर दोनों उसे गुमराह करते रहे।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि जब उसकी पत्नी की तबीयत खराब हुई और उसने इलाज के लिए रुपये मांगे तो दोनों ने व्हाट्सएप डीपी से उसकी पत्नी का फोटो लेकर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज करने लगा। पत्नी का अश्लील वीडियो उसे भी भेजने लगे। आरोपी ने उसे डराने के लिए तमंचे का वीडियो भी बनाकर भेज दिया। रुपये मांगने पर महिला झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। मामले में रिंकी देवी निवासी स्वर्ण धाम कॉलोनी अलीगढ़ रोड सासनी, मोनू पुत्र पप्पू फौजी निवासी नानऊ रोड सासनी को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed