{"_id":"57813fdb4f1c1bee067f9d58","slug":"in-rain-electricity-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिजली को फिर दिया तगड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिजली को फिर दिया तगड़ा झटका
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था बेहाल हो गई। कई जगह हुए ब्रेक डाउन और फॉल्ट से बिजली के नेटवर्क फेल हो गया। कई बिजलीघर ठप रहे। बिजली आने पर कई जगह पोलों में करंट भी उतर आया। इस वजह से शहर से लेकर कस्बों और देहात की बिजली गुल रही।
बारिश के मौसम में विद्युत विभाग के इंतजाम अपर्याप्त नजर आ रहे हैं। बारिश से मीतई से गिजरौली बिजलीघर के आने वाली हाइटेंशन लाइन का टाप रोड पर इंसुलेटर बर्स्ट हो गया, जिससे लाइन करीब चार घंटे बाद सुचारू हो पाई। इसी तरह अलीगढ़ रोड पर भी प्रगतिपुरम बिजलीघर और मथुरा रोड पर ओढ़पुरा बिजलीघर के लिए जाने वाली लाइन में भी ब्रेक डाउन हो गया, जिससे इन इलाकों की बिजली घंटों गुल रही।
गिजरौली बिजलीघर से जुडे़ चंदपा, बिसाना विद्युत उपकेंद्रों के अलावा कई गांवों की बिजली दोपहर से देर शाम तक गुल रही। इधर, विद्युत लाइनों में ब्रेक डाउन से सादाबाद में कुरसंडा, वेदई, गीगला, बिसावर ग्रामीण बिजलीघर भी चार घंटे लगातार ठप पड़े रहे। सिकंदराराऊ , सासनी, सहपऊ, मुरसान और हसायन के अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली के लिए हाहाकार मचा रहा। शहर में सरक्यूलर रोड, तालाब चौराहा, सासनी गेट चौराहा आदि कई स्थानों पर लगे खंभों में करंट उतर आया। कई मवेशी भी इनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
बिजलीघरों में भरा पानी
सादाबाद में गीगला बिजलीघर, हाथरस में गिजरौली बिजलीघर के अलावा हसायन, हाथरस जंक्शन, मुरसान के बिजलीघरों में पानी भर गया, जिससे सप्लाई को चालू करने के दौरान विद्युत कर्मियों में हादसे का भय बना रहा। किसी तरह विद्युत कर्मियों ने पानी को बिजलीघर से बाहर निकाला।