{"_id":"57aa192f4f1c1bb661ee5632","slug":"in-preparation-for-the-asian-games-gold-medal-in-the-european-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की तैयारी में पहलवान सुमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की तैयारी में पहलवान सुमित
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Summit
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती में अब तक सात गोल्ड जीत चुके सुमित कुमार से एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल की उम्मीद बढ़ गई है। मंगलवार को ब्लाक सभागार में सुमित कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया तो वहीं वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि कुश्ती में देश दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन होगा।
ग्राम अजरोई निवासी सुमित कुमार विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब तक 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और ब्रास मेडल जीत चुके हैं। स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता सुमित का अगला टार्गेट बैंकाक (थाईलैंड) में होने वाला एशियन गेम्स है।
सेना में अपने कोच की देखरेख में सुमित ने इसके लिए कड़ी मेहनत तेज कर दी है। सुमित के पिता राजेश कुमार दुग्ध व्यवसायी हैं।
नागरिक अभिनंदन में एसडीएम राजपाल सिंह ने उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। उनके बाबा नेम सिंह को भी साफा बांधकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पति चौधरी अर्जुन सिंह, नायब तहसीलदार प्रसून कश्यप, महेंद्र सिंह सोलंकी, चौधरी मलखान सिंह, अजब सिंह, नाहर सिंह, केसी सोलंकी, सौरभ चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन पीके सिंह एडवोकेट ने किया।