फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In a land dispute, overbearing father and son tried to kill Vriddha with a hot neck.

जमीन विवाद में दबंग पिता पुत्रो ने एक वृद्घ को गले में गमछा डालकर किया मारने का प्रयास

Thu, 22 Aug 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
In a land dispute, overbearing father and son tried to kill Vriddha with a hot neck.
मारपीट में वृद्ध को गमछे का फंदा लगाकर मारने की कोशिश
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। जमीन विवाद में दबंगों ने खेतों पर काम कर रहे एक वृद्ध को पकड़कर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे वृद्ध घायल हो गया। दबंगों ने वृद्ध के गले में गमछा डालकर उसे मारने का भी प्रयास किया। जिस वक्त यह सब हो रहा था वहां काफी लोग मौजूद थे। लेकिन, किसी ने वृद्ध को बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि, सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिससे वृद्ध की जान बच गई।
कन्हैयालाल पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी कानऊ का गांव के ही दबंग मोहनलाल व श्रीपाल से जमीन को लेकर आपस में झगड़ा चल रहा था। बताते हैं कि कन्हैयालाल के द्वारा श्रीपाल सिंह से झगड़ा होने के कारण गांव से भाग गया था। कन्हैयालाल कश्यप गांव से भागने के बाद बरसौली में छिपकर रह रहा था। बुधवार को किसी तरह से श्रीपाल व उसके पुत्र को कन्हैयालाल बरसौली व कानऊ के बीच खेतों पर मजदूरी करते हुए मिल गया।
विज्ञापन

दबंगों ने वृद्ध कन्हैयालाल को खेत पर पकड़कर गाली गलौज करते हुए सबसे पहले लाठी डंडो से पीट पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे बचाकर उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां से वृद्ध कन्हैयालाल को गंभीर हालात होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने दबंग पिता व उसके पुत्रों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed