फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Immortal tribute to the martyrs in tears

अमर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि

Thu, 24 Mar 2016 12:05 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Immortal tribute to the martyrs in tears
कार्यकर्ता भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। भारत में ब्रिटिश सरकार को हिलाने वाले शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीद दिवस आज शहर में सादगी से मनाया गया। लोगों ने देश के अमर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


आर्य समाज मुरसान गेट पर अमर शहीदों की याद में बलिदान दिवस सादगी से मनाया गया। रमेश चंद्र आर्य ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपने आपको बलिदान कर दिया था। इस अवसर पर मदन लाल आर्य, ज्ञानेंद्र कुमार आर्य, नरेंद्र सिंह निर्मल, दिनेश अग्निहोत्री, वीरपाल शर्मा, किशोर लाल, बनवारी लाल गोस्वामी, मनोज आर्य आदि मौजूद थे। कांग्रेसियों ने आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद दिवस सादगी से मनाया। कांग्रेसियों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, कपिल नरूला, एनपी पिप्पल, गिर्राज सिंह गहलोत, आरके राजू, कृपेंद्र सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश पुलंद, संजय वाल्मीकि, शिवम शर्मा, भूरा पंडित आदि शामिल थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भगत सिंह पार्क में शहीद दिवस मनाया गया। भाजपा के जिला महामंत्री गौरव आर्य ने कहा कि अल्प समय में ही भगत सिंह के अंदर देश भक्ति जागी और उन्होंने अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विनोद चौधरी, राहुल सारस्वत, अनुराग अग्निहोत्री, राजकुमार वार्ष्णेय, विनव चौधरी, अमित शर्मा, मोहन वार्ष्णेय, चंदन प्रवीण आदि ने विचार व्यक्त किए। विहिप कार्यकर्ताओं ने शहर भर में वाहन रैली निकाल कर शहीद दिवस मनाया। भगत सिंह पार्क में माल्यार्पण किया। राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, गोपालकृष्ण शर्मा, अनूप अग्रवाल, कैलाश कूलवाल, मनोज द्विवेदी, महेश वर्मा, नरेंद्र सिंह, मनोज वार्ष्णेय, प्रशांत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed