फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Iglas Adda rail gate will remain closed for 36 hours from 6 am today

Hathras News: आज सुबह छह बजे से 36 घंटे के लिए बंद रहेगा इगलास अड्डा रेल फाटक

Tue, 04 Jul 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 04 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Iglas Adda rail gate will remain closed for 36 hours from 6 am today
इगलास रोड ​स्थित रेलवे फाटक। संवाद - फोटो : samvad
शहर का व्यस्ततम इगलास अड्डा रेलवे फाटक चार जुलाई की सुबह छह बजे से पांच जुलाई की शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इस रेलवे फाटक पर रेलवे लाइनों के बीच रबर पैड लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण बाईपास के लिए जाने वाले लोगों और वाहन सवारों को अन्य मार्गाें का सहारा लेना पड़ेगा। शहर के अंदर भी जाम के हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन




रेलवे प्रशासन की ओर से शहर के व्यस्ततम रेलवे फाटकों पर रेल की पटरियों के बीच रबर पैड लगाए जा रहे हैं। हाल ही में बागला कॉलेज मार्ग के रेलवे फाटक पर पटरियों के बीच रबर पैड लगाए गए थे। इसके लिए दो दिन तक इस रेल फाटक को बंद रखा गया था। शहर में जाम की स्थिति बनी रही थी। अब रेलवे प्रशासन की ओर से इगलास अड्डा रेलवे फाटक पर पटरियों के बीच रबर पैड लगाने का कार्य चार जुलाई की सुबह छह बजे से किया जाएगा। इसके चलते यह रेलवे फाटक चार जुलाई की सुबह छह बजे से पांच जुलाई की शाम छह बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन




इस दौरान यहां इस मार्ग के जरिये बाईपास के लिए जाने वाले लोगों को हतीसा बाईपास व शहर के अंदर होकर गुजरना पड़ेगा। इसे लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से पुलिस महकमे को भी सूचना दे दी गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते 36 घंटे के लिए रेलवे फाटक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed