फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If you want to look beautiful, do devotion to God: Vishuddha Sagar

यदि सुंदर दिखना है तो भगवान की भक्ति करो : विशुद्ध सागर

Thu, 22 Jun 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
If you want to look beautiful, do devotion to God: Vishuddha Sagar
आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज की आगरा रोड स्थित यादव इंटर कॉलेज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अगवानी की। शहर के विभिन्न बाजारों में होकर जैन संतों का कारवां गुजरा। इस दौरान संतों ने जैन मंदिरों में दर्शन किए। लोगों ने पैर छूकर संतों का आशीर्वाद लिया।ढोल-नगाड़ों के बीच जैन समाज के लोग भक्ति गीतों पर नाचते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन




आचार्य ने नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन किए। सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, सुनील पंडित, नवीन सबलोक, सभासद पति धीरज जैन, प्रदीप तयाल, बुद्धसेन आर्य सहित जगह-जगह जैन समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों ने आचार्य का स्वागत किया। प्रवचन में आचार्य ने कहा कि यदि आपको भी सुंदर दिखना है तो भगवान की भक्ति करो। भगवान की भक्ति करने से आप और अधिक सुंदर दिखेंगे।
विज्ञापन




इस मौके पर श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, मंत्री सुधीर जैन, हलवाई खाना बड़ा मंदिर के प्रबंधक राकेश जैन, अमित जैन, मोनू जैन, पंकज जैन, अमित जैन, अनिल जैन गुड्डू, विशाल जैन, अतुल जैन, मुकेश जैन आदि अनेक लोग थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed