फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If you are ever in a hurry, then come home to the house of Jagadambe.

कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना...

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
If you are ever in a hurry, then come home to the house of Jagadambe.
रमनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर पर पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। नवरात्र के दूसरे दिन नवशक्तियों के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की उपासना के लिए भक्तों की काफी भीड़ देवी मंदिरों में दिखाई दी। भक्तों ने धूप में खड़े होकर पूजा-अर्चना के लिए इंतजार किया। कई प्रमुख मंदिरों में दोपहर बाद तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही मंदिरों से भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि दूर-दूर तक सुनाई देने लगी। इससे शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


रविवार को को मां ब्रह्मचारिणी की स्तुति के लिए शहर के प्रमुख देवी मंदिरों सुबह ही भक्तों की भीड़ रही। तड़के से ही मंदिरों में माता के भक्तों की कतार लग गईं। शहर के पथवारी मंदिर, चामड़ माता मंदिर, प्राचीन बौहरे वाली देवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, शीतला मंदिर, हाथरसी देवी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। धूप में भक्त अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। सुबह मंदिरों में काफी देर तक जलाभिषेक, आरती और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन


भक्तों की आना-जाना बंद होने के बाद साफ-सफाई के साथ देवी का आलोकिक शृंगार विशेष पोशाकों द्वारा किया गया। दर्शन के लिए शाम से ही भक्त मंदिरों में पहुंचने लगे। देर रात्रि तक भक्तों ने देवी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम होते मंदिरों में भक्ति संगीत का भी संचार होने लगता है। भक्त झूमते भी नजर आते हैं। महाआरती के अलावा प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed