{"_id":"60da12b08ebc3e7ce75b85cc","slug":"if-the-cleanliness-of-the-city-is-not-improved-then-there-will-be-movement-sadabad-news-ali2667326149","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
नगर की बदहाल हो चुकी सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने चेयरमैन रविकांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए नगर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर जल्द नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि नगर के अग्रसेन सेवा सदन के बराबर, नगर पंचायत दफ्तर के पीछे के अलावा कूपा गली, सुभाष गली, आनंद नगर आदि जगहों पर भारी गंदगी है। नालों में सिल्ट भरी पड़ी है, जिससे बारिश के दिनों में इनमें से कुछ इलाके ताल तलैया बन जाते हैं।
राहगीर व वाहन चालकों के अलावा दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई कई दिन बाद नाले नालियों से निकाले गए कूड़े को उठाया जाता है, जिससे वहां बदबू फैलती है और नगर की साफ सफाई व्यवस्था को भी पलीता लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने ज्ञापन में नगर में खुलेआम घूमकर गंदगी फैलाते आवारा जानवरों की समस्या रखी और इनकी रोकथाम किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि साफ सफाई व्यवस्था न सुधारी गई तो नगर में संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। गर्मी के मौसम में हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की भी मांग की गई।
उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराती है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी नगर पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा को साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।