{"_id":"5810f1804f1c1bcc75bc4121","slug":"if-not-beat-the-ticket-operators-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक के टिकट न देने पर मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक के टिकट न देने पर मारपीट, हंगामा
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
bus accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ से हाथरस आ रही हाथरस डिपो की एक बस में शराब के नशे में धुत परिचालक ने किराया लेने के बावजूद बस में सवार यात्रियों की टिकट नहीं दी। इसे लेकर हाथरस जंक्शन के पास बस में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ।
जब इस घटनाक्रम की शिकायत कुछ यात्रियों ने रोडवेज मुख्यालय के व्हाट्स एप नंबर पर की तो मौके पर एआरएम हाथरस भी पहुंच गए।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे हाथरस डिपो की बस सिकंदराराऊ से हाथरस के लिए आ रही थी। यात्रियों के मुताबिक बस में परिचालक शराब के नशे में था।
परिचालक ने यात्रियों से किराए के पैसे तो ले लिए, लेकिन बस में किसी भी यात्री को टिकट काटकर नहीं दी। बस जैसे ही हाथरस जंक्शन के पास पहुंची, वैसे ही बस में यात्री और परिचालक के मध्य विवाद होना शुरू हो गया।
जमकर मारपीट और हंगामा होने लगा। कुछ जागरूक यात्रियों ने इसकी शिकायत रोडवेज मुख्यालय के व्हाट्स ग्रुप और हेल्पलाइन नंबर पर कर दी। बताते हैं कि शिकायत पहुंचने के बाद मुख्यालय से एआरएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। एमआरएम ने विनोद कुमार, टीआई और अन्य कर्मियों ने पुलिस लाइन के पास बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बस में मौके पर छह यात्री मिले। इसमें से किसी भी यात्री पर टिकट नहीं थी।
शिकायत मिलने पर परिचालक को बस संचालन से हटा दिया गया है। जांच में अगर शिकायत सही निकली तो जल्द ही संविदा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी।
विनोद कुमार, एआरएम, हाथरस डिपो