फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Idols of Goddess Durga are selling for prices ranging from

Hathras News: पांच सौ से 15 हजार रुपये तक बिक रहीं दुर्गा मां की प्रतिमाएं

Sat, 10 Oct 2026 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Idols of Goddess Durga are selling for prices ranging from
आगरा-अलीगढ़ रोड पर होती दुर्गा प्रतिमाओं की बिक्री। संवाद - फोटो : samvad
शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के बाजारों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का कारोबार तेज हो गया है। जगह-जगह सजी दुकानों और आगरा-अलीगढ़ रोड के फुटपाथों पर आकर्षक प्रतिमाएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर तैयार प्रतिमाओं के साथ मध्य प्रदेश से बनकर आईं प्रतिमाएं भी बाजार में बिक रही हैं। नवरात्र में घरों और सार्वजनिक पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना की परंपरा है। इस कारण प्रतिमाओं की मांग बढ़ गई है। बाजार में एक फुट से लेकर सात फुट तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। लोग अपनी जरूरत, स्थान और बजट के अनुसार प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं। छोटी प्रतिमाएं घरों में स्थापना के लिए पसंद की जा रही हैं। वहीं, बड़ी प्रतिमाएं सार्वजनिक पंडालों और आयोजनों के लिए खरीदी जा रही हैं। दुकानदारों को त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री होने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed