फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ICAI Mathura working committee members were selected

ICAI: मथुरा की वर्किंग कमेटी सदस्यों का हुआ चयन, हाथरस के सीए लोकेश वार्ष्णेय जीते

Tue, 21 Jan 2025 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 11:09 PM IST
सार

मथुरा शाखा की वर्किंग कमेटी की 6 सीटों के लिए कुल 11 सीए ने नामांकन दाखिल किए, जिसमें मथुरा और हाथरस जिले के 336 सीए वोटर शामिल हुए।

विज्ञापन
ICAI Mathura working committee members were selected
आईसीएआई चुनाव में जीत हासिल करने के बाद किया गया सम्मान - फोटो : स्वयं

विस्तार

चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था आईसीएआई की मथुरा शाखा की वर्किंग कमेटी के छह सदस्यों के चयन के लिए चुनाव हुआ। इसमें हाथरस के सीए लोकेश वार्ष्णेय ने 48 वोट के कोटे से अधिक सर्वाधिक 55 वोट पाकर जीत हासिल की।

विज्ञापन


मथुरा शाखा की वर्किंग कमेटी की 6 सीटों के लिए कुल 11 सीए ने नामांकन दाखिल किए, जिसमें मथुरा और हाथरस जिले के 336 सीए वोटर शामिल हुए। हाथरस की ओर से तीसरी बार किसी सीए का मथुरा शाखा की वर्किंग कमेटी में चयन हुआ है। परिणाम में छह सीए सदस्य चुने गए। इनमें हाथरस के एकमात्र सीए लोकेश वार्ष्णेय पहला स्थान लाकर विजयी हुए। हाथरस सीए एसोसिएशन ने लोकेश को बधाई दी है। 
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष भूषण अग्रवाल, सचिव मधुर बिंदल, कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, गिरधर गोपाल, प्रवीण जैन, मनीष टालीवाल, पदम नारायण अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, कपिल अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                            

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed