{"_id":"59fe08cf4f1c1b74698b9812","slug":"i-submitted-the-first-form-i-am-authorized-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैने पहले फॉर्म जमा किया, मैं अधिकृत प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैने पहले फॉर्म जमा किया, मैं अधिकृत प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
समाजवादी पार्टी द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में घोषित किए गए प्रत्याशी चौ. मेहराजुद्दीन का दावा है कि चूंकि बी फॉर्म के साथ सबसे पहले उन्होंने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को जमा कराया था, इसलिए वह ही सपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। गौरतलब है कि पार्टी ने मेहराजुद्दीन का टिकट काटकर उनके चाचा व पूर्व चेयरमैन चौ.भाजुद्दीन को दे दिया है।
सपा नेता चौ. मेहराजुद्दीन उर्फ बबलू चौधरी का कहना है कि पार्टी की तरफ से उन्हें उनका टिकट काटने की कोई सूचना लिखित रूप से नहीं भेजी गई है और वह चुनाव पूरे दमखम से लड़ेंगे, क्योंकि पार्टी के युवा वर्ग एवं नगर की जनता का उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त है। यह बातें उन्होंने जाट हाउस पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। बबलू चौधरी का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा मेरे विरुद्ध अफवाहें फैलाई जा रही हैं। वह पूरी तरह पार्टी के वैधानिक प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपना नामांकन भी पार्टी के बी फॉर्म के साथ भरा है।
वह किसी के दबाब में नहीं आएंगे और वह सिर्फ अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश का ही पालन करेंगे। वार्ता में पिंकू मधुर, मदन चौधरी, मनजीत चौधरी, अश्विनी बघेल, रिंकू चौधरी, सतेंद्र पाराशर, राजा शर्मा, सर्वेश जिंदल, जुगनू गोयल, शेरखान मलिक, चांद खां अब्बासी, जफर कुरैशी, अंसार कुरैशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।