फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband and Wife Swindle Lakhs in the Name of Group Loans

Hathras News: पति-पत्नी ने समूह लोन के नाम पर लाखों ठगे

Sat, 11 Apr 2026 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Husband and Wife Swindle Lakhs in the Name of Group Loans
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
खुद का व्यापार शुरू कराने का झांसा देकर एक दंपती ने कई महिलाओं के समूह लोन करा दिए और उनके खातों में आए रुपये लेकर भाग गए। वसूली के लिए बैंक कर्मियों के घर पहुंचने पर महिलाओं को इस ठगी का आभास हुआ। जब वह दंपती के घर पहुंची तो पता चला कि वे किराए पर रहे थे और घर बंद कर भाग गए हैं। दोनों यहां तीन साल से रह रहे थे। इसके बाद महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची तथा प्रकरण की शिकायत की।
विज्ञापन





पूरा मामला शहर के ओढ़पुरा स्थित लोहिया नगर का है। यहां रहने वालीं शशि, रामवीरी, पूनम, किरन, जानकी, रचना, चंद्रावती, रचना, जूली, राखी व अन्य महिलाएं शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। लिखित शिकायत देकर दंपती के खिलाफ कार्रवाई कर रुपये दिलाने की मांग की। शशि व रामवीरी ने बताया कि गुलाब बाग मथुरा रोड के निकट रहने वाले दंपती ने उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन



उन्होंने बताया था कि सरकार महिलाओं को व्यापार कराने के लिए लोन दे रही है, यह लोन वापस नहीं करना होगा। इस तरह आरोपियों ने पांच-पांच महिलाओं के समूह बनाए। इस तरह लोहिया नगर में पांच से छह समूह बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि दंपती ने उनके खाते छोटी प्राइवेट बैंकों में खुलवाए, जिससे रुपये निकालने में दिक्कत न हो। शशि ने बताया कि पांच महीने पहले उनके समूह खाते में एक लाख रुपये आए थे। रुपये आते ही आरोपी युवक उन्हें बैंक ले गया और अंगूठा लगवा कर रुपये निकाल लिए। इसी तरह अन्य महिलाओं के समूह खाते से रुपये निकलवा लिए तथा किसी को तीन हजार तो किसी को दो हजार रुपये थमा दिए।




रामवीरी ने बताया कि उन्हें ठगी की जानकारी तब हुई, जब लोन वसूलने के लिए बैंक कर्मचारी उनके घर आने लगे। महिलाओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार बैंक कर्मी मोहल्ले में आ रहे हैं तथा सभी को धमका रहे हैं।




आरोप है कि यह लोग भी दंपति से मिले हुए थे। गुलाब बाग स्थित आवास छोड़कर भागने के बाद ही बैंक कर्मी लोन की वसूली करने पहुंचे हैं। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed