{"_id":"64a32634d06f79b7330880c7","slug":"ht-line-wire-broke-and-fell-on-transformer-bull-died-hathras-news-c-63-1-sali1025-257-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफॉर्मर पर गिरा, सांड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफॉर्मर पर गिरा, सांड़ की मौत
Tue, 04 Jul 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के जीटी रोड पर रविवार की रात करीब 10 बजे क्रीड़ास्थल के बाहर 11,000 एचटी लाइन का तार टूटकर ट्रांसफॉर्मर पर गिर गया, जिससे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। तार की चपेट में आकर एक सांड़ मर गया, जबकि एक गाय इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। गनीमत रही कि रात होने के कारण इस मार्ग से आवाजाही न के बराबर थी। यहां बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा भी खड़े होते हैं। ऐसे में अगर यह तार दिन में टूटकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता। तार टूटने से कई घंटे तक बिजली ठप रही। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इधर, शाहबुद्दीनगंज का ट्रांसफॉर्मर फुंकने से भी इससे जुड़े इलाकों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात्रि 10 बजे जीटी रोड पर एचटी लाइन के तार में चिंगारी निकली और वह टूटकर गिर गया। इसका एक हिस्सा पार्क के किनारे लगे बड़े ट्रांसफॉर्मर पर गिरा। इससे ट्रांसफॉर्मर जलने लगा और एकाएक तेज वोल्टेज आने से घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए।
रात में विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तार को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की। मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज के होली स्थल के नजदीक लगा ट्रांसफॉर्मर शनिवार की रात को फुंक गया। मोहल्ला निवासी शमशाद, जीशान, फेज अख्तर, आसिफ, गौरव, सुलेमान, नसीर, बॉबी ने एसडीओ को पत्र लिखकर तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है।