फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Home Guard Department occupies the hostel of MG Polytechnic

Hathras News: पाॅलिटेक्निक के छात्रावास पर होमगार्ड विभाग का कब्जा, किराये पर रहे विद्यार्थी

Fri, 13 Dec 2024 01:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:40 PM IST
सार

हाथरस की एमजी पॉलिटेक्निक के छात्रावास पर होमगार्ड का कब्जा है। छात्र-छात्राओं को शहर में ही किराये पर कमरा लेना पड़ रहा है। चिंता की बात तो यह है कि मरम्मत और देखभाल के अभाव में यह भवन जर्जर हो चुका है।

विज्ञापन
Home Guard Department occupies the hostel of MG Polytechnic
आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक का छात्रावास - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर की मुरलीधर गजानंद पॉलिटेक्निक के पास अपना शैक्षिक भवन के साथ लंबा-चौड़ा छात्रावास का भवन भी मौजूद है। बावजूद इसके संस्थान के छात्र-छात्राओं को शहर में किराये पर कमरा लेकर रहना पड़ रहा है। वर्तमान में इस छात्रावास पर होमगार्ड विभाग का कब्जा है।

विज्ञापन


शहर के एमजी पॉलीटेक्निक में करीब 1400 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इनमें अधिकांश जिले के दूर-दराज के गांवों के रहने वाले हैं। दैनिक रूप से कक्षाएं लेने के लिए इन छात्र-छात्राओं को शहर में ही किराये पर कमरा लेना पड़ रहा है, जबकि पॉलिटेक्निक का छात्रावास लंबे समय से पुलिस महकमे के पास है। पहले इसमें पुलिस लाइन का संचालन किया जाता था।
विज्ञापन


मेंडू रोड पर नई पुलिस लाइन बनने के बाद इस छात्रावास को होमगार्ड विभाग के हवाले कर दिया गया, लेकिन यह भवन पॉलिटेक्निक प्रशासन को वापस नहीं मिला। इस कारण यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा नहीं मिल पा रही है। छात्रों को आसपास की कॉलोनियों में किराये पर कमरे लेकर रहना पड़ रहा है। चिंता की बात तो यह है कि मरम्मत और देखभाल के अभाव में यह भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में अगर यह पॉलिटेक्निक संस्थान को मिल भी जाता है तो इसमें विद्यार्थियों का रहना खतरे से खाली नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे संस्थान में छात्रावास की सुविधा है, लेकिन छात्रावास को प्रबंधन ने किसी और को दे रखा है। अगर आवास की सुविधा हो तो हमें अन्य जगह किराये पर कमरा नहीं लेना पड़ेगा।-प्रशांत कुमार, सादाबाद निवासी छात्र।
मैं मथुरा का रहने वाला हूं। सुबह जल्दी ही कक्षा लेनी पड़ती है, इसलिए हमें शहर में कमरा किराये पर लेकर रहना पड़ता है। अगर काॅलेज की ओर से छात्रावास की सुविधा मिले तो काफी बेहतर होगा।-अवधेश कुमार, मथुरा निवासी छात्र।
इस समय काॅलेज के आसपास कमरा लेना काफी महंगा पड़ता है। काॅलेेज को हमें छात्रावास की सुविधा देनी चाहिए, ताकि हमें अन्य जगहों पर किराये पर कमरा न लेना पड़े।-रोहित, गोंड़ा निवासी छात्र।
हमारे संस्थान का परिसर काफी बड़ा है। यहां अगर कमरे बना दिए जाएं तो छात्रों को काॅलेज से दूर कमरे लेने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा और हमें सस्ते दाम पर छात्रावास भी मिल जाएगा। -सौरभ, अलीगढ़ निवासी छात्र।
वर्ष 1992 से ही छात्रावास पुलिस विभाग के पास है। इसे वापस लेने के लिए पत्र लिखे गए हैं, लेकिन अब यह जर्जर घोषित है। इसमें विद्यार्थी नहीं रह पाएंगे।-मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य एमजी पॉलीटेक्निक, हाथरस।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed