फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Holi songs Mo Thirke Pensioners

होली मिलन में फाग गीतों पर थिरके पेंशनर्स

Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के बैनर तले मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन


आर्गेनाइजेशन के वर्तमान अध्यक्ष अमृत सिंह पौनिया, महामंत्री भंवर सिंह पौरुष, कोषाध्यक्ष राजकुमार पचौरी को पुन: तीन साल के सर्वसम्मति से चुना गया। इससे पूर्व सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर जोशीला स्वागत हुआ। पप्पू एंड पार्टी द्वारा गाए गए भक्ति गीत व होली गीतों पर पेंशनर्स खूब थिरके। कवि प्रभुदयाल दीक्षित प्रभु, रामजी लाल कुशवाहा, रामजी लाल शिक्षक, अब्दुल सलाम गौरी, श्रीचंद्र गौतम, सुरेश चंद्र शर्मा, श्याम बाबू चिंतन ने काव्य पाठ कर समां बांधी। समारोह में ओमशंकर पचौरी, बसंत लाल अग्रवाल, राम सिंह, जीके माहेश्वरी सहित काफी पेंशनर्स शामिल हुए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed