फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Holi of 1.28 lakh MNREGA workers may be spoiled

Hathras News: 1.28 लाख मनरेगा मजदूरों के हाथ खाली, कैसे मनाएंगे होली

Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Holi of 1.28 lakh MNREGA workers may be spoiled
मानदेय की आस में कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों को पिछले दो माह से मजदूरी के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिली है। जिले के 1.28 लाख मजदूर मानदेय की बाट जोह रहे हैं। अगर होली से पहले इनको मानदेय नहीं मिला तो इनके लिए त्योहार बदरंग हो सकता है।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले मजदूरों का गांव से पलायन रोकने के लिए उन्हें गांव में ही रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा की शुरुआत की गई थी। इसके तहत काम की मांग करने वाले लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाता है। मनरेगा के तहत मजदूरों को प्रतिदिन के हिसाब से 237 रुपये मजदूरी मिलती है। इसका भुगतान शासन द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन




हैरानी की बात यह है कि दिन भर हाड़ तोड़ मेहनत करने के बावजूद मनरेगा मजदूरों को मजदूरी की छोटी रकम भी वक्त पर नहीं मिल पा रही। जिले में वर्तमान में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का करीब 5.80 करोड़ रुपया बकाया है। मजदूर मजदूरी के भुगतान के लिए अब ग्राम प्रधानों के घर व पंचायत सचिवालय के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिंता की बात तो यह है कि अब से 10 दिन बाद होली का त्योहार है। ऐसे में अगर त्योहार से पहले इन मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ तो वह त्योहार कैसे मना पाएंगे। मजदूरों के दबाव को देखते हुए ग्राम प्रधान भी ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों से लगातार मनरेगा मजदूरों के बकाया के भुगतान के लिए बजट की मांग कर रहे हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा।
------
ब्लॉक -- मजदूरों की संख्या -- धनराशि
सासनी -- 4220 -- 6901752
हाथरस -- 5411 -- 7193917
मुरसान -- 4726 -- 5662186
सादाबाद -- 6200 -- 9266373
सहपऊ -- 3442 -- 6873678
सिकंदराराऊ -- 4758 -- 6748346
हसायन -- 6980 -- 13444253
कुल -- 1,28,447 -- 5,80,90,505
----

जल्द ही मनरेगा मजदूरों का भुगतान करा दिया जाएगा। इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है। बजट मिलते ही खातों में धनराशि पहुंच जाएगी।

-राजेश कुरील, उपायुक्त मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article