{"_id":"64c2c0ea347e1a94800474a4","slug":"hizaman-burnt-the-effigy-of-muslim-league-raised-slogans-hathras-news-c-56-1-sali1016-2706-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हिजामं ने मुस्लिम लीग का पुतला फूंका, नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हिजामं ने मुस्लिम लीग का पुतला फूंका, नारेबाजी की
Fri, 28 Jul 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
केरल में मुस्लिम लीग द्वारा निकाली गई रैली में हिंदुओं के विरुद्ध आपत्तिजनक नारे लगाने के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम लीग का पुतला फूंका।
वक्ताओं ने कहा कि केरल में मुस्लिम लीग ने एक रैली निकाली थी। रैली में खुलेआम हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे थे। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम लीग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए सासनी गेट चौराहे पर मुस्लिम लीग का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मुस्लिम लीग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि केरल में लंबे समय से हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। द केरल स्टोरी फिल्म भी केरल में हिंदू बहन-बेटियों पर अत्याचार की सत्य घटनाओं पर ही बनाई गई है, लेकिन अब हिंदू समाज जागरूक हो गया है। हिंदू विरोधी घटनाओं को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र प्रेमी, रमन बिहारी शर्मा, शिवम शर्मा, राजू पाथरे, मोरमुकुट वर्मा, शिवम सोलंकी, रूप किशोर वर्मा, लोकेश अग्रवाल, अखिलेश गौतम, अंकुश राजोरिया आदि अनेक लोग थे।