फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   High speed car collided with scooty painful death of two polytechnic students

Hathras News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, पॉलिटेक्निक के दो छात्रों की दर्दनाक मौत

Wed, 15 Mar 2023 12:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 12:09 PM IST
सार

दो छात्र स्कूटी पर सवार होकर शहर में खाना खाने के लिए आए थे। दोनों छात्र खाना खाकर कमरे पर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हाथरस कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के निकट स्थित धर्म कांटे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार छात्रों में टक्कर मार दी।  जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
High speed car collided with scooty painful death of two polytechnic students
मृतक छात्र किंजल शर्मा और राहुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में एमजी पॉलिटेक्निक संस्थान के दो छात्र खाना खाकर स्कूटी से वापस लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आती हुई कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्रों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी 21 वर्षीय किंजल शर्मा पुत्र नीरज शर्मा और जनपद अलीगढ़ के महरावल निवासी 20 वर्षीय राहुल पुत्र राजेंद्र कुमार हाथरस में एमजी पॉलिटेक्निक संस्थान से पॉलिटेक्निक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों छात्र खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे, मंगलवार की देर रात को दोनों खाटू श्याम से दर्शन करके हाथरस लौटे। देर रात को दोनों छात्र स्कूटी पर सवार होकर शहर में खाना खाने के लिए आए थे। दोनों छात्र खाना खाकर कमरे पर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हाथरस कोतवाली सदर इलाके के आगरा रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के निकट स्थित धर्म कांटे के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार छात्रों में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जिससे दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। हादसे की जानकारी जैसे ही छात्रों के परिवार के लोगों को हुई, तो वह भी कुछ ही देर में हाथरस पहुंच गए। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों छात्राओं के परिवार व नाते रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। बुधवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed