फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heat rises again in Hathras

Hathras Weather: कुछ दिन मौसम सुहावना रहने के बाद गर्मी ने फिर दिखाए तेवर, पारा 36 डिग्री के पार

Sun, 10 May 2026 10:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 10 May 2026 10:43 AM IST
सार

हाथरस में आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
Heat rises again in Hathras
हाथरस में गर्मी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस में कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने के बाद अब एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 9 मई को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दोपहर तक तापमान तेजी से बढ़ा और पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन


दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कुछ कम दिखाई दी। तेज धूप से बचने के लिए लोग सिर ढंककर और छांव का सहारा लेकर निकलते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से बारिश और बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत थी, लेकिन अब आसमान साफ होने के साथ धूप की तीव्रता बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव से एक बार फिर गर्मी का असर महसूस होने लगा है। हालांकि शाम ढलने के साथ मौसम कुछ नरम हुआ, जिससे लोगों को राहत मिली। सूर्यास्त के बाद हल्की ठंडक और धीमी हवाओं ने दिनभर की गर्मी से कुछ आराम पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed