फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heat is scorching people, temperature increased by two degrees

Hathras Weather: लोगों को तपा रही गर्मी, दो डिग्री बढ़ा तापमान

Fri, 24 May 2024 05:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 05:27 AM IST
सार

दस बजते-बजते गर्मी का सितम बढ़ गया। गर्मी के कारण लोगों को बेचैनी होने लगी। दोपहर को तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल था। लू के प्रहार से बचने के लिए लोगों ने दोपहर को घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया।

विज्ञापन
Heat is scorching people, temperature increased by two degrees
तेज धूप में कपड़े से चेहरे को ढक कर चलती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

एक दिन में ही तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई है। लू के थपेड़ों व धूप से लोगों का हाल बेहाल था। गर्मी के कारण लोग पसीने में तरबतर नजर आए। 23 मई को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री व अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। प्रति दिन सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। एक दिन में ही तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। 22 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। 23 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। 23 मई से ही गर्मी ने तल्खी दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दस बजते-बजते गर्मी का सितम बढ़ गया। गर्मी के कारण लोगों को बेचैनी होने लगी। दोपहर को तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल था। लू के प्रहार से बचने के लिए लोगों ने दोपहर को घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। दिन भर लोग गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलरों का सहरा लेते नजर आए। जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed