{"_id":"695ec343ae1fdd51740d0d27","slug":"heart-attack-25-deaths-in-40-days-hospital-on-alert-mode-hathras-news-c-56-1-hts1004-142866-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक : 40 दिनों में 25 की मौत, अलर्ट मोड पर अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक : 40 दिनों में 25 की मौत, अलर्ट मोड पर अस्पताल
Thu, 08 Jan 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिले में बीते 40 दिनों में हार्ट अटैक से 25 लोगों की मौत के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों के उपचार का नया इंतजाम किया है।
इसके तहत जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले हृदय रोगियों की ईसीजी रिपोर्ट एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाई जाएगी, जिसे देखकर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तत्काल सटीक उपचार की सलाह देंगे। इसके लिए स्टेमि टीम नाम का व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है।
बीते 40 दिनों में में हार्ट अटैक से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी के सीने में दर्द उठा और कुछ देर में ही दम निकल गया। इन्हें समय रहते उपचार नहीं मिल सका। जब तक परिजन समझ पाते, तब तक देर हो चुकी थी। एक ने तो अस्पताल में ही दम तोड़ दिया था।
तीन जनवरी को नगला अलगर्जी में फैक्टरी में काम करते समय हेमंत (44) की तबीयत खराब हुई। साथी उन्हें इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। स्टॉफ सीपीआर देता रह गया और उनकी मौत हो गई। न तो जीवन रक्षक इंजेक्शन लग सका और न ही कोई और उपचार हुआ।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का व्हाट्सएप ग्रुप करेगा मदद : जिले में कोई कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर न होने के कारण सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सही समय पर ईसीजी की रिपोर्ट का आकलन नहीं हो पा रहा है। जिससे कई मरीजों को समय पर सही उपचार नहीं मिल पाता है।
इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए ‘स्टेमि टीम’ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप गठित किया गया है। इस ग्रुप में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ जुड़े रहेंगे।