फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hearing on election petition against Mendu NP President

Hathras News: मेंडू नपं अध्यक्ष के खिलाफ निर्वाचन याचिका पर हुई सुनवाई

Mon, 24 Jul 2023 11:42 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hearing on election petition against Mendu NP President
न्यायालय में नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में मीनू गुप्ता ने मतगणना में हेराफेरी करने, मृत व्यक्तियों व जेल में बंद व्यक्तियों के वोट डलवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में न्यायालय में 24 जुलाई को सुनवाई हुई। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से एडीजीसी सिविल ने स्थगन प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग लिया। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि एक अगस्त नियत की है।
विज्ञापन








उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मीनू गुप्ता ने जनपद न्यायालय में निर्वाचन याचिका दाखिल की है। उनका आरोप है कि स्थानीय प्रशासन उन्हें अध्यक्ष पद के निर्वाचन में भाग लेने से हतोत्साहित कर रहा था। उन पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन में भाग लेने के लिए किए गए आवेदन को वापस कराने लेने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन




प्रचार-प्रसार करने में भी बाधा पहुंचाई गई, फिर भी उन्होंने निर्भय होकर निर्वाचन में भाग लिया। मीनू का आरोप है कि मतदान में मृत व्यक्तियों के वोट भी डलवाए गए। उन्होंने याचिका में कहा है कि यदि ईमानदारी से निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई होती तो उनका निर्वाचित होना तय था। उन्होंने याचिका में निर्वाचन नामावली का भौतिक सत्यापन कराकर पुनः मतगणना कराए जाने की मांग की है। मीनू के अधिवक्ता यज्ञदत्त गौतम व अजय कुलश्रेष्ठ ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि एक अगस्त नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed