{"_id":"653e4707123ecee3dc046ff3","slug":"hearing-in-the-complaint-filed-against-bjp-mla-anjula-mahor-on-october-30-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: भाजपा विधायक अंजुला के खिलाफ दर्ज परिवाद में सुनवाई 30 अक्तूबर को, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: भाजपा विधायक अंजुला के खिलाफ दर्ज परिवाद में सुनवाई 30 अक्तूबर को, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का आरोप
Sun, 29 Oct 2023 05:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Oct 2023 05:20 PM IST
सार
भाजपा की हाथरस विधायक अंजुला माहौर के खिलाफ दर्ज परिवाद में 30 अक्तूबर को सुनवाई है। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशवदेव गौतम अंजुला माहौर पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशवदेव गौतम ने हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर पर जाति प्रमाण पत्र के फर्जी होने का आरोप लगाते हुए एमपी- एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। न्यायालय में इस प्रकरण में 30 अक्तूबर की तिथि सुनवाई के लिए नियत की गई है।
विज्ञापन
फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप
परिवादी पंडित केशवदेव गौतम ने एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। परिवादी पंडित केशवदेव गौतम का आरोप है कि भाजपा के हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर रिजर्व सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने अपना जाति प्रमाण पत्र अपने मायके की जाति को छिपाकर अपने ससुराल की जाति के आधार पर फर्जी रूप से तैयार कराया है।
विज्ञापन
पंडित केशवदेव गौतम ने परिवाद में आरोप लगाया है कि किसी भी महिला का जाति प्रमाण पत्र ससुराल पक्ष से नहीं माना जाता, उसके मायके से ही बनाया जाता है। न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन