{"_id":"64a2c3e1724b6ceb520cea94","slug":"hearing-in-complaint-filed-against-mla-anjula-mahaur-on-july-4-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विधायक अंजुला के खिलाफ दर्ज परिवाद में सुनवाई चार जुलाई को, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विधायक अंजुला के खिलाफ दर्ज परिवाद में सुनवाई चार जुलाई को, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का है आरोप
Mon, 03 Jul 2023 06:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 06:19 PM IST
सार
केशव देव गौतम ने अपने अधिवक्ता विजेंद्र गुप्ता के माध्यम से एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। परिवादी का आरोप है कि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।
विज्ञापन
अंजुला माहौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशवदेव गौतम द्वारा हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर के जाति प्रमाणपत्र के फर्जी होने का आरोप लगाते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट में दर्ज कराए गए परिवाद में अब चार जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
केशव देव गौतम ने अपने अधिवक्ता विजेंद्र गुप्ता के माध्यम से एमपी एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। परिवादी का आरोप है कि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि विधायक ने अपना जाति प्रमाणपत्र मायके की जाति को छिपाकर ससुराल की जाति के आधार पर फर्जी रूप से तैयार कराया है। केशव देव का आरोप है कि किसी भी महिला का जाति प्रमाणपत्र ससुराल पक्ष से नहीं माना जाता, उसके मायके से ही बनाया जाता है।
विज्ञापन