{"_id":"64a42dacec9d46a82f0be92a","slug":"hearing-in-complaint-against-hathras-mla-anjula-mahor-on-august-14-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विधायक के खिलाफ परिवाद में सुनवाई 14 अगस्त को, फर्जी जाति प्रमाणपत्र से चुनाव लड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विधायक के खिलाफ परिवाद में सुनवाई 14 अगस्त को, फर्जी जाति प्रमाणपत्र से चुनाव लड़ने का आरोप
Tue, 04 Jul 2023 08:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:03 PM IST
सार
केशव देव गौतम ने एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। विधायक ने अपना जाति प्रमाणपत्र मायके की जाति को छिपाकर ससुराल की जाति के आधार पर फर्जी रूप से तैयार कराया है।
विज्ञापन
अंजुला माहौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशवदेव गौतम द्वारा सदर विधायक अंजुला माहौर का जाति प्रमाणपत्र फर्जी होने का आरोप लगाते हुए दायर किए गए परिवाद में पीठासीन अधिकारी के न होने से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 14 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
यह है आरोप
परिवादी केशव देव गौतम ने एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। विधायक ने अपना जाति प्रमाणपत्र मायके की जाति को छिपाकर ससुराल की जाति के आधार पर फर्जी रूप से तैयार कराया है।
विज्ञापन
किसी भी महिला का जाति प्रमाणपत्र ससुराल पक्ष से नहीं बल्कि उसके मायके से ही बनाया जाता है। मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के न होने की वजह से इस प्रकरण में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायालय में अब इस मामले में सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तिथि नियत हुई है।
विज्ञापन