{"_id":"6ac6b31e826c404e060af22f","slug":"worker-dies-from-ht-line-electric-shock-commotion-ensues-hathras-news-c-2-1-ali1027-1084766-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एचटी लाइन के करंट से मजदूर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एचटी लाइन के करंट से मजदूर की मौत, हंगामा
Thu, 08 Oct 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
रवि का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
गांव नगला अलिया में बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हादसा निर्माणाधीन मकान में सरिया उठाते समय हुआ। देर रात गांव में शव पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया।
ये लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों व परिजनों को समझाने में जुटी थी। गांव अजीतपुर निवासी रवि (28) कुछ दिनों से नगला अलिया में मकान निर्माण में मजदूरी कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बुधवार दोपहर काम के दौरान वह लोहे का सरिया उठा रहा था। सरिया का ऊपरी सिरा हाईटेंशन लाइन से छू गया।
करंट लगने से रवि गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि ने अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बेटियों को छोड़ा है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।