फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heaps of dirt on Ashoka Talkies Road, wires also dilapidated

Hathras News: गंदगी से प्रदूषित हो रही अशोका टॉकीज रोड की आव-ओ-हवा

Sun, 16 Apr 2023 11:27 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 16 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heaps of dirt on Ashoka Talkies Road, wires also dilapidated
शहर के अशोका टॉकीज रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई के इंतजाम बदहाल हैं। बिजली की लाइनें कई स्थानों पर जर्जर होने के साथ झूल रही हैं। मार्ग भी कई स्थानों पर जर्जर हालत में है। बिजली की लाइनें भी जगह-जगह झूल रही हैं। इस कारण लोगों को आए-दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



शहर का अशोका टॉकीज मार्ग जगह-जगह जर्जर है। इसके अलावा मार्ग पर सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। इस कारण शीतला माता मंदिर के बाहर कई जगह ढेर लगे हुए हैं। बिजली की जर्जर लाइनें भी कई स्थानों पर झूल रही हैं। इस कारण आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन





यहां सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सफाई के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं, ताकि गंदगी से निजात मिल सके।
-मुरारीलाल
-----
बिजली की लाइनें जगह-जगह झूल रही हैं। बिजली विभाग को कई बार जर्जर तारों के संबंध में अवगत करा दिया गया है। आज तक कुछ नहीं हुआ है।
-बबलू



मार्ग कई स्थानों पर जर्जर हालत में है। गंतव्य की दूरी तय करने में खासी परेशानी होती है। अमृत योजना के तहत खोदाई होने से मार्ग जगह-जगह बदहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिल्लू



यहांं मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बिजली की लाइनें झूल रही हैं। परेशानियों के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है।
-रमेशचंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed