{"_id":"6560909cc3377a3e21099228","slug":"health-testing-camp-organized-in-sasni-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सासनी में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 115 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सासनी में लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 115 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Fri, 24 Nov 2023 05:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:31 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन ने हाथरस में सासनी के प्राथमिक विद्यालय नंबर वन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 115 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन
शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सासनी कस्बा के प्राथमिक विद्यालय नंबर वन स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ एमडी फिजीशियन नेत्र चिकित्सक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 115 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चों को के साथ वहां पर मौजूद विद्यायल के स्टाफ को परामर्श दिया गया कि वह सर्दी से बचने के लिए बच्चों के अभिभावकों को गर्म कपड़े पहने के साथ पैरों में जूते एवं मोजा भी पहना कर विद्यायल भेजें । शिविर का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका गोपी अग्रवाल ने मां सरस्वती के चलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
डॉ नीतू कुंतैल एवं डॉ अलका एवं असलम ने बच्चों की पेट ,लंबाई ,वजन, आंख और दांत की जांच की और उनको सजग रहने और साफ-सफाई रखने को कहा। स्कूल के प्रधानाध्यापिका गोपी अग्रवाल ने सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय में आकर बच्चों को जो दिक्कत हो रही थी उनको दवा देकर दूर किया। इस मौके पर पूनम शर्मा सईदा अख्तर, आकाश कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन