{"_id":"640ca9560a2ba8a15f01fed3","slug":"health-deteriorated-while-eating-food-two-died-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खाना खाते समय बिगड़ी तबीयत, दो की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खाना खाते समय बिगड़ी तबीयत, दो की हुई मौत
Sat, 11 Mar 2023 09:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Mar 2023 09:47 PM IST
सार
इगलास रोड स्थित गांव फतेहपुर निवासी युवक खेत पर मजदूरी करके घर आया और खाना खाने लगा। इसी बीच उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
देश भर में अचानक हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हाथरस में भी अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से मजदूर सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इगलास रोड स्थित गांव फतेहपुर निवासी 50 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र मंगल सिंह खेत पर मजदूरी करके घर आया और खाना खाने लगा। इसी बीच उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, तोछीगढ़ निवासी 44 वर्षीय किसान पंकज कुमार के सीने में दर्द हुआ। ज्यादा परेशानी होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन