{"_id":"5d5ee14f8ebc3e6c71008891","slug":"health-department-will-make-people-aware-about-mosquito-borne-diseases-hathras-news-ali211576517","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों के प्रति लोगों को करेगा जाकरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों के प्रति लोगों को करेगा जाकरुक
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित रोगों के प्रति करेगा जागरूक
दो से चलेगा अभियान, जिला मलेरिया अधिकारी ने दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तीसरा चरण दो सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत संचारी रोगों से बचाव के प्रति जन जागरूकता के कार्यक्रम योजनाबद्ध तरीके से किए जाएंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी अभियान में शामिल है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मलेरिया अधिकारी एम जौहरी ने बताया कि विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक 24 अगस्त को आयोजित होगी और अभियान की कार्ययोजना का माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने हेतु जनपद के सभी अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा समस्त स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद ब्लाक स्तर पर एएनएम, अध्यापक तथा ग्राम प्रधान को इनके द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में जनपद भर के अधिकारी सहयोग करेंगे। सहायक मलेरिया अधिकारी एसपी गौतम ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत साफ़ सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जाएगा।