फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health department team reached Kanchanpur

Aligarh News: कंचनपुर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 47 बच्चों की जांच की

Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि परिजनों ने किसी भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है, जिससे उनकी मौत की पुष्टि हो सकी। सावित्री के अचानक पेट में दर्द उठा था, परिजन सांकरा के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन छर्रा के निजी अस्पताल ले गए, कासगंज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Health department team reached Kanchanpur
गांव कंचनपुर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव कंचनपुर में दो माह में चार बेटियों की पेट दर्द से मौत के बाद 20 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और टीम ने घर-घर जाकर 15 से 18 वर्ष की उम्र के 47 बच्चों की जांच की। 21 जनवरी को भी टीम गांव में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। नायब तहसीलदार ने भी गांव में पहुंचकर बीमारी के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


20 जनवरी को नायब तहसीलदार मयंक गोयल, बिजौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरने वाली लड़कियों के परिवार के सदस्यों की जांच की। इसके बाद टीम ने घर-घर जाकर 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों की जांच की और आवश्यकतानुसार बच्चों को दवा दी गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि परिजनों ने किसी भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है, जिससे उनकी मौत की पुष्टि हो सकी। सावित्री के अचानक पेट में दर्द उठा था, परिजन सांकरा के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन छर्रा के निजी अस्पताल ले गए, कासगंज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। संजना की अचानक उल्टी के बाद तबीयत खराब हुई थी, परिजन पहले अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। दो दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सुमन को अचानक बुखार आया परिजन सांकरा स्थित किसी अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास ले गए थे, जिसने उसे डेंगू बताया। हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में ले गए और वहां आठ दिन वह भर्ती रही। इसके बाद परिजन घर ले आए थे और उसके बाद आठ दिन तक झाड़फूंक कराते रहे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। ललिता बचपन से दिव्यांग थी और वह बोल नहीं पाती थी और न ही सुन पाती। उसका झोलाछाप से इलाज कराया गया। जांच करने वाली डॉक्टरों की टीम में डॉ वसीम अकरम, डॉ गीतिका, डॉ भुवनेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।


गांव में किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं पाया गया है, निगरानी कराई जा रही है। 47 बच्चों की जांच की गई, जो सामान्य आई है, किसी भी बच्चे के पेट में दर्द नहीं मिला है। मंगलवार को भी गांव में जांच की जाएगी।-डॉ. नवीन कुमार, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed