{"_id":"67e6fbd317fa2a7cd405730e","slug":"health-check-up-of-protesting-farmers-was-done-hathras-news-c-2-1-ali1010-640082-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: 25 दिन से धरने पर बैठे किसान, डाॅक्टरों की टीम ने किसानों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: 25 दिन से धरने पर बैठे किसान, डाॅक्टरों की टीम ने किसानों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
सार
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए सर्किल रेट को लेकर किसान 25 दिन से धरना दे रहे हैं। डाॅक्टरों की टीम ने किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें हल्का बुखार, बीपी (घटा-बढ़ा हुआ), सर्दी, खांसी के लक्षण मिलने पर दवाएं दीं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण
- फोटो : संवाद
विस्तार
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए ग्राम उसरह रसूलपुर में 3 मार्च से धरना दे रहे किसानों का 28 मार्च को डाॅक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं क्षेत्र के निवासी धरने पर मौजूद रहे। अध्यक्षता अध्यक्षता प्रहलाद सिंह और संचालन सोबरन सिंह ने किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि जब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाता, वह किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। हेड से टेल तक एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा चाहिए। वहीं आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के धरनास्थल पर न पहुंचने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
उधर टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. नरेश कुमार और डॉ. चोब सिंह ने धरना दे रहे रामपाल सिंह पूर्व प्रधान, बच्चू सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ भोली, कुशाल सिंह, हरिओम सिंह, जवाहरलाल, कृपाल सिंह, नेपाल सिंह, बहादुर सिंह, राजबहादुर सिंह आदि का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें हल्का बुखार, बीपी (घटा-बढ़ा हुआ), सर्दी, खांसी के लक्षण मिलने पर दवाएं दीं।
विज्ञापन