फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heads of TB-Free Gram Panchayats Honored

Hathras News: टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों का किया सम्मान

Wed, 25 Mar 2026 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 25 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Heads of TB-Free Gram Panchayats Honored
टीबी रोगियों की सेवा के लिए स्वापो पदा​धिकारी को सम्मानित करतीं विधायक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत सम्मान समारोह एवं 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के 66 ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीएचओ और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन





मुख्य अतिथि विधायक अंजुला सिंह माहौर ने मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के साथ सम्मानित व्यक्तियों को प्रतीक चिह्न के रूप में महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रमाणपत्र प्रदान किए। 10 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित कर उन्हें गोद लिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे अपनी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 से ग्राम पंचायत बेहटा और बहादुरपुर देवकरन लगातार टीबी मुक्त हैं। इसके अलावा 16 ग्राम पंचायतें दो वर्षों से टीबी मुक्त हैं और 48 ग्राम पंचायतें पहली बार टीबी मुक्त हुई हैं। इन्हें क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed