फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   he family members created a ruckus after the woman's body was placed outside the police station, a sharp crackdown with the police

महिला के शव को कोतवाली के बाहर रख परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से तीखी नोक-झोंक

Sun, 20 Oct 2019 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
he family members created a ruckus after the woman's body was placed outside the police station, a sharp crackdown with the police
महिला के शव को कोतवाली के बाहर रखकर हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन

दो दिन पहले हुए झगड़े में घायल महिला की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय मोहल्ला नवीपुर में दो दिन पहले हुए झगड़े में घायल एक महिला की मौत के बाद महिला के परिजनों ने थाना कोतवाली सदर के बाहर मृतका के शव को रखकर हंगामा किया। पुलिस से भी इन लोगों की तीखी नोक-झोंक हुई। पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को पकड़ भी लिया। बाद में कोतवाली निरीक्षक के इस आश्वासन के बाद कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी, यह लोग शांत हुए और शव को अपने साथ ले गए।
शहर के मोहल्ला छोटा नवीपुर में 17 अक्तूबर को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। मारपीट की वजह पुलिस आपस में कमेंटबाजी बता रही है। शनिवार को एक पक्ष की एक महिला शकुंतला (47 वर्ष) पत्नी सूरजपाल की मौत हो गई। मृतका के परिजनों का कहना था कि शकुंतला इस मारपीट में घायल हुई थी और इन्हीं चोटों के चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे सनी ने इस मामले में थाना कोतवाली में तहरीर भी दे दी।
विज्ञापन

उसने अपने पड़ोसी दीपक, विमल, संजय, कमल, छोटे, बबलू, टिंकू पर आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसकी मां और अन्य परिजनों के साथ 17 अक्तूबर को मारपीट की थी। इन्हीं चोटों की वजह से उसकी मां की मौत हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद भी जब पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंच गए। यहां इन लोगों ने शव को कोतवाली के बाहर रख दिया और पुलिस पर आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राना भी पहुंच गए। मृतका के परिजनों और अन्य लोगों की उनसे तीखी नोक-झोंक हुई। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इसी तीखी नोक-झोंक के चलते पुलिस ने इस युवक को पकड़ लिया और उसे हिरासत में ले लिया। कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। कोतवाली निरीक्षक ने यह आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वह कार्रवाई करेंगे। तब यह लोग शव को वहां से लेकर गए। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि दो दिन पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उस समय यह महिला झगड़े में शामिल नहीं थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। अब पुलिस ने इस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed