फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   he effigy of Ravana burnt with smoke and fire after leaving the panoramic

अग्निबाण छोड़ते ही धू-धूकर जला रावण का पुतला

Sat, 30 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 30 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
he effigy of Ravana burnt with smoke and fire after leaving the panoramic
रामलीला - फोटो : Amar Ujala
विजयादशमी के पावन पर्व पर रावण का पुतला दहन होने के साथ पूरा शहर प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। आतिशबाजी के माध्यम से असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया गया। रावण का पुतला धू-धूकर जला।
विज्ञापन


शहर के एमजी पॉलीटेक्निक मैदान में रामलीला महोत्सव में शनिवार को रावण वध लीला, युद्ध आतिशबाजी मुकाबला और विशालकाय रावण पुतला दहन देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। मैदान खचाखच भरा हुआ था। चहुुंओर श्रीराम की जय-जयकार से वातावरण गूंज उठा। रावण पुतला दहन से पूर्व राम और लक्ष्मण वानर सेना सहित रावण का वध करने के लिए शहर के विभिन्न बाजारों में होकर गुजरे। शहर भ्रमण के दौरान राम, लक्ष्मण, हनुमान जी के स्वरूपों की जगह-जगह पुष्प वर्षाकर आरती उतारी गई।
विज्ञापन


रावण पुतला दहन देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की भीड़ भी उमड़ी। रावण के पुतले को करीब से देखने के लिए भीड़ उतावली रही, जबकि पुलिस फोर्स ने कई बार भीड़ को पुतले तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की। जब भीड़ नहीं मानी तो पुलिस को लाठियां भांजकर सख्ती भी बरतनी पड़ी, जिससे कई बार मैदान पर भगदड़ और अफरा-तफरी के हालात भी बने। हालांकि भीड़ की रोकथाम के लिए रावण के पुतले के चारों तरफ बेरीकेडिंग का सख्त सुरक्षा घेरा बनाया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed